आजमगढ़, जनवरी 5 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव स्थित साधन सहकारी समिति का भवन काफी जर्जर होने से गिरने के कगार पर पहुंच गया है। बारिस के समय भवन के छत से पानी टपकता है। जिसके चलते समिति के सचिव को दूसरे गांव के भवन में खाद रखकर वितरण करना पड़ता है। लालगंज विकास खंड लालगंज क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव में स्थित साधन सहकारी समिति का भवन काफी पुराना है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद आज तक उक्त भवन का मरम्मत आदि न कराये जाने से काफी जर्जर हो जाने से गिरने के कागार में पहुंच चुका है। भवन का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है छत फट जाने से उसकी ईंट दिखाई दे रही है। बरसात के समय छत से पानी टपकने से समिति पर रखे खाद और बीज भीग जाने से खराब हो जाते हैं। समिति के सचिव गौरव कुमार तीन किलोमीटर दूर मरह...