मोतिहारी, फरवरी 15 -- अरेराज। महाशिवरात्रि की कांवड़ यात्रा एक कठोर साधना से कम नहीं है। बिहार ही नहीं नेपाल यूपी क्षेत्र से लाखों की संख्या में कांवरिए विभिन्न नदियों के पवित्र जल से बाबा सोमेश्वरनाथ , काल भैरव व माता जालपा के दरबार में जलाभिषेक कर अपनी कामना की पूर्ति करते हैं। नेपाल अधिराज्य के बारा जिला के देउ रबाना गांव के लोग चार सौ की संख्या में नासिक से जलबोझी कर तीर्थ क्षेत्र अरेराज के वार्ड पांच निवासी मुख्य पार्षद रंटू पांडे के दरवाजे पर खुले आसमान के नीचे डेरा डाले हुए हैं। कांवरियों के टोली नायक जामदार बम, नंदू चौधरी व बिकाऊ दास कहते हैं कि लोग गोदावरी नदी नासिक से जल बोझी कर दशमी तिथि को बाबा के क्षेत्र में हाजिर हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.