बिहारशरीफ, मार्च 9 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में रविवार को परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन की बैठक की गयी। फांउडेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि अपनी साधना से अपने अंदर सोये ब्रह्म को जगाने की जरूरत है। संस्कार के संरक्षण से ही ब्राह्मण अपने ब्राह्मणत्व को बचाया जा सकता है। संरक्षक मंडल सदस्य संजय चौधरी ने कहा कि संगठन समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। बैठक में दीपक पांडेय को नालंदा जिला का युवा इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर मृत्युंजय नाथ गोपाल, आशुतोष पांडेय, विमल पांडेय, सिद्धनाथ तिवारी, रविशास्त्री, गिरीश, रंगनाथ, प्रमोद पाण्डेय, विनोद व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.