गाजीपुर, जनवरी 10 -- सैदपुर। क्षेत्र के गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी की होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी साधना राजभर का चयन उत्तर प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग कैम्प के लिए किया गया है। विशेष प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रदेश की अंडर- 19 टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 21 से 30 जनवरी तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। साधना 24 और 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित 69 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जनपद का नाम रोशन किया था। गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने साधना की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 'साधना एक अत्यंत मेहनती, अनुशासित एवं...