बलरामपुर, फरवरी 23 -- बलरामपुर। सादुल्लाहनगर मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि पहले नीलाम हो चुकी बसों के स्थान पर डिपो को नई छोटी बसें उपलब्ध कराई गई हैं। फिलहाल इसी मार्ग पर छोटी बस का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या और आय के आधार पर भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...