नवादा, फरवरी 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक में जिले की बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को गति देने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन अनिवार्य है। समीक्षा के क्रम में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा एनएच-31 के 97वें किलोमीटर पर कादिरगंज एसएच-08 से सादीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप बनाए जा रहे आरओबी के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पथ निर्माण विभाग की चर्चा करते हुए उन्होंने गोविंदपुर-दर्शन नाला पथ और एनएच-20 से कुलना तक के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति पर जानकारी ली। साथ ही, लेघा-कझिया और नवादा स्टेशन रोड से गोसाईबीघा-सुपौल पथ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के तकनीकी मूल्यांकन की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.