हाथरस, फरवरी 20 -- सादाबाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतें लंबित, 24 घंटे बाद भी नहीं हो रहा समाधान -(A) सादाबाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतें लंबित, 24 घंटे बाद भी नहीं हो रहा समाधान सादाबाद |क्षेत्र मे लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटरों में आ रही तकनीकी खराबियों की शिकायत करने के बावजूद 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।उपभोक्ताओं के अनुसार मीटर में स्पार्किंग अचानक बिजली बंद हो जाना तथा अन्य तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर कॉल करते हैं, जहां कॉल उठाकर शिकायत दर्ज कर ली जाती है। इसके बाद कंपनी की ओर से एक कर्मचारी का फोन आता है, जो मौके पर आने का आ...