हाथरस, फरवरी 20 -- सादाबाद। विद्या भारती के सरस्वती शिशु मंदिर से गुरूवार को माधवराव सदाशिव गोलवलकर एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के व्यवस्थापक दाऊदयाल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। पथ संचलन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गौतम नगर, रामश्री इंटर कॉलेज, पचौरी नगर, आनंद नगर, जवाहर बाजार, सब्जी मंडी, हाईवे बस स्टैंड, तहसील, वासुदेव एवं अग्रसेन विद्यालय होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर नन्हे शिशुओं का उत्साहवर्धन किया तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। संचलन के दौरान आकर्षक और प्रेरणादायी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, डॉ. केशव बलिराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.