हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद|मंगलवार को सादाबाद इंटर कॉलेज, सादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 1 वर्ष से 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को पेट में होने वाले कृमि (कीड़े) संक्रमण से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। इस अवसर पर सादाबाद नगर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जुनैद खान ने बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट के सेवन की सही विधि का प्रदर्शन किया तथा कृमि संक्रमण से होने वाली समस्याओं और दवा के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से कृमि मुक्ति दवा का सेवन बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क...