हाथरस, फरवरी 7 -- सादाबाद इंटर कॉलेज में तृतीय सोपान जाँच प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ -(A) सादाबाद इंटर कॉलेज में तृतीय सोपान जाँच प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ सादाबाद|शनिवार को सादाबाद इंटर कॉलेज, में तहसील सादाबाद के माध्यमिक विद्यालयों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय तृतीय सोपान जाँच प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ बी.पी.-6 एवं ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने स्काउट-गाइड के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मनिर्भरता का विकास करता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है।शिविर के दौरान डी.टी.सी. विकास कुमार ने स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्राओं को रस्सी की विभिन्न प्रकार की गाँठें, बंधन, फाँ...