गाजीपुर, मार्च 23 -- सादात। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के निरंतर हो रहे विकास के क्रम में भटनी-औंड़िहार दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत दुल्लहपुर से सादात स्टेशन के बीच दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। दुल्लहपुर-सादात नए दोहरीकृत (विद्युतीकरण सहित) खण्ड का 25 और 26 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण अभय गुप्ता एवं वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के साथ संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही पूरी गति से स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने रेल प्रशासन की तरफ से आम जनता से अपील किया है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव दोहरीकृत रेलपथ पर न तो स्वयं जायें एवं न ही अपने बच्चों अथवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.