गाजीपुर, फरवरी 17 -- सादात (गाजीपुर)। छह दिन से लापता सादात नगर के वार्ड सात निवासी प्रदीप मद्धेशिया उर्फ काकू का शव छठवें दिन दिन मंगलवार की सुबह टाउन एरिया के पास स्थित पोखरे में पाया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी पाकर पोखरे पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड सात निवासी जवाहर मद्धेशिया के छह पुत्रों में दूसरे नम्बर का पुत्र प्रदीप मद्धेशिया उर्फ काकू मेहनत मजदूरी करता था। वह बीते गुरुवार 12 फरवरी की शाम साढ़े छह बजे के करीब अपनी पत्नी लक्ष्मी से यह कहकर बाहर निकला कि तुम खाना बनाओ मैं अभी थोड़े देर में आ रहा हूं। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान होकर आसपास उसकी तलाश किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अगले दिन शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.