गाजीपुर, फरवरी 6 -- गाजीपुर (सादात)। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के दो वार्डों में स्थित दुर्गा मंदिरों में गुरुवार की रात चोरी की घटना हुई। चोर दोनों मंदिरों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं पर लगे आभूषण के साथ ही दान पेटिकाएं तोड़कर नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मंदिरों का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ किया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित मां दुर्गा काली मंदिर में शुक्रवार की सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि देवी प्रतिमा से आभूषण गायब था और दानपेटिका टूटी हुई थी। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में नगरवासी जुट गए। मंदिर का रखरखाव करने वाले सुरेंद्र मद्धेशिया उर्फ गोलू और विवेक गुप्ता विक्की सहित अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि चोरों ने बांस की लकड़ी के सहारे दुर्गा प्रतिमा पर लगी सोने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.