बलरामपुर, फरवरी 13 -- बलरामपुर संवाददाता। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में हाईस्कूल विद्यार्थियों के लिए शुभकामना समारोह एवं 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोर्ड परीक्षा से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को सफलता के उपयोगी टिप्स दिए गए और तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी, प्रधानाचार्य समरजीत सिंह नंदा, उपप्रधानाचार्य शिखा पांडे व राघवेंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। प्रबंध निदेशक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जो तैयारी की गई है, उसी का आत्मविश्वास के साथ पुनरावृत्ति करें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को आत्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.