मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सादपुरा मिल्की टोला से 40 पुड़िया स्मैक के साथ धंधेबाज मो. साहिल को गिरफ्तार किया गया है। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात सूचना के आधार पर छापेमारी की। धंधेबाज से पूछताछ के बाद पुलिस के बयान पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि धंधेबाज मो. साहिल मादक पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहा है। इसका सत्यापन करते हुए छापेमारी की गई। पूछताछ में कई धंधेबाजों के नाम सामने आए हैं। उनकी निशानदेही पर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...