मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। काजी मोहम्मदपुर थाना के सदपुरा मोहल्ला में बुधवार देर रात दो गुट में जमकर मारपीट हुई। इसमें पूर्व वार्ड पार्षद से जुड़े युवकों ने मो. समीर को पकड़कर बेरहमी से पीटा गया। पिस्टल की बट से सिर पर मारा गया। इसके बाद चार युवकों ने रॉड व डंडा से उसकी बुरी तरह पिटाई की है। इससे उसका सर फट गया है। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है। समीर के रिश्तेदार मो. इस्लाम ने बताया कि उसको तीसरी बार मारापीटा गया है। बीते नगर निगम के चुनाव समय से ही मारपीट की जा रही है। काजी मोहम्मदपुर थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, एफआईआर के लिए आवेदन नहीं मिला है। घटना के बाद आरोपित युवक अंडरग्राउंड हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.