कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर। मुफ्ती ए आजम और शहर काजी कारी मोहम्मद अब्दुस्समी की याद में रविवार को 19वां सालाना ईद मीलादुन्नबी का जलसा बांसमंडी में आयोजित किया गया। मोहम्मद अहमद की सरपरस्ती और शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही की अध्यक्षता में हुआ। मुफ्ती मोहम्मद हनीफ बरकाती ने कहा कि इस्लाम को सिर्फ नमाज तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक रीति-रिवाजों से बचकर सुन्नत व शरीयत के अनुसार शादी करें और दहेज की लानत को खत्म कर शादियों को आसान बनाएं। मौलाना असगर अली यारालवी, कारी कासिम हबीबी, हाफिज अब्दुर्रहीम बहराइची ने विचार व्यक्त किए। कलीम दानिश बरकाती, शादाब रजा, शब्बीर अशरफी, मुनव्वरुल गनी, नायब शहर क़ाजी कारी, मोहम्मद सगीर आलम हबीबी, मुफ्ती रफी अहमद निजामी, मौलाना गुलाम मुस्तफा रजवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.