आरा, जनवरी 16 -- शाहपुर। हरिनारायण इंटर प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को समाजसेवी वशिष्ठ नारायण पांडेय की पुण्य स्मृति समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित डॉ भीम सिंह भवेश, ट्रस्ट के सचिव अश्वनी कुमार पांडेय, डा मंजू मिश्रा, आयोजन सचिव मुन्ना पांडेय, सीमा पांडेय पूर्व पुलिस अधिकारी हीरा ओझा, पूर्व शिक्षा अधिकारी रविन्द्र पांडेय हरेराम पांडेय पूर्व प्राचार्य बरमेश्वर ओझा, हरिनारायण इंटर प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णुशंकर सिंह, निधि पांडेय, साजन पांडेय ने स्व वशिष्ठ पांडेय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में मेधावी टॉपर छात्र-छत्राओं को इस संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। संगीत शिक्षक अभयानंद पांडेय ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य बरमेश्वर ओझा ने ...