चंदौली, फरवरी 15 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर और चिरईगांव के पूर्व विधायक स्व. रामजीत राजभर की शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के सकलडीहा स्थित आवास पर 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने पिता के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंली अर्पित किया। इस मौके पर विद्वान पंडितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। इस मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रसाद और भोजन ग्रहण किया। धानापुर और चिरईगांव वाराणसी के पूर्व विधायक रहे स्व. रामजीत राजभर की 23वीं पुण्यतिथि पर सुबह से ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगा था। पूर्व विधायक रामजीत राजभर नौ सेना में अफसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायर्ड होने के बाद मां भारती और जनसेवा करने का फैसला लिया। अपनी सादगी और समरसता के कारण दो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.