बिजनौर, जनवरी 5 -- राजपूत वालीबॉल क्लब रेहड़ द्वारा कस्बा रेहड़ के रामलीला मैदान में एक दिवसीय वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में सादकपुर की टीम विजेता और भायपुर की टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट में शेरकोट, कालागढ़, रायपुर, भायपुर, सादकपुर, दहलावाला, लड्डूवाला, रामूवाला सहित आठ टीमों ने प्रतिभाग किया टूर्नामेंट का शुभारंभ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी निरजंन सिंह कश्यप, शादाब शमीम, शमीम अहमद, कय्यूम शाह, फिरोज बेग, अरूण कुमार, शानू फरीदी आदि ने किया। अतिथियों ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। आयोजन में सचिन चौहान, भूपेंद्र कुमार, उत्कर्ष, कृष्ण कुमार, हरजिंदर सिंह, मोहसिन अहमद, हर्ष प्रताप, प्रशांत कुमा...