कौशाम्बी, मार्च 19 -- सिराथू, संवाददाता। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्वमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को कई कार्यक्रमों शामिल होने के बाद काफिले के साथ संघर्ष के दिनों के साथी समाजसेवी डॉ. अनिल कुशवाहा से मिलने देवीगंज बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने साथी डॉ. अनिल कुशवाहा से मुलाकात करते हुए हाल-चाल जाना। कुछ देर रुकने के बाद वह काफिले के साथ साथ गन्तव्य को रवाना हो गए। इस दौरान जितेंद्र कुशवाहा, राजू मौर्य, टिंकू कुशवाहा, कैलाश यादव, डॉक्टर मनोज कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.