प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 16 -- आसपुर देवसरा के डाही सोनबरसा गांव के साथी से मारपीट में पुलिस के रिपोर्ट न लिखने पर शुक्रवार तहसील के अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। तहसील गेट में ताला बंदकर पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोपहर में एसडीएम और सीओ के हस्तक्षेप पर लोग शांत हुए। देर शाम मामले में चार के लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने का केस दर्ज किया गया। सोनवरसा डाही गांव निवासी इंद्रजीत यादव पट्टी तहसील में अधिवक्ता हैं। उनका पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। गुरुवार को पड़ोसी विवादित भूमि पर मिट्टी डालने लगा। इंद्रजीत ने इसकी शिकायत थाने पर की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बिना पैमाइश के कोई काम न किए जाने की बात कहकर लौट गए। आरोप है कि रात 11.30 बजे विरोधी जबरन मिट्टी डलवाने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मारापीटा। तहरीर ...