हल्द्वानी, दिसम्बर 7 -- हल्द्वानी। साथी संगठन ने रविवार को अपने साप्ताहिक जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 8 स्थित जगदंबा पार्क में एक वृहत स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में स्थानीय पार्षद रवि वाल्मीकि भी मौजूद रहे। संगठन के सदस्यों ने पार्क से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन, रैपर और अन्य कूड़ा एकत्र कर नगर निगम को सौंपा। पार्षद से पार्क में एक कूड़ेदान लगाने का निवेदन किया। नगर निगम से शहर के सभी पार्कों में कूड़ादान लगाने की अपील भी की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया और अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी ने किया। इस दौरान मोहन सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह भाकुनी, किशोर कुमार जोशी, जीवन पैंतोला, जेएस खोलिया, मोहनचंद पांडे, राजेंद्र सिंह बोरा, विपिन चंद्र बिष्ट, डीडी शर्मा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...