हरदोई, दिसम्बर 27 -- कछौना, संवाददाता। ग्राम कामीपुर निवासी रियाज की हत्या का राज फ़ास करते हुए पुलिस ने गांव निवासी उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त मफलर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बाइक सड़क किनारे चौराहे पर खड़ी करके चले जाने पर दोनों के बीच हुआ विवाद हत्या का कारण बन गया। गुरुवार की शाम को कामीपुर निवासी शकील के बेटे रियाज का शव गांव के बाहर बनी ईदगाह के पास बरामद हुआ था। शव को देखते ही गले व सिर पर चोट के निशान नजर आए थे। परिजनों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया था कि बीते बुधवार की रात को गांव के ही निवासी तोषू उर्फ आयुष सिंह से उसके बेटे रियाज की कहासुनी हुई थी। इसके बाद रियाज को घर से तोषू अपने साथ बुलाकर कही ले गए थे। इसके बाद गुरुवार की शाम को गांव के बाहर बनी ईदगाह के सामने रियाज का सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.