प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- कचहरी के अधिवक्ता श्याम नारायण मिश्र का निधन होने से शुक्रवार को साथी अधिवक्ताओं ने शाक जाहिर करते हुए न्यायिक कार्य नहीं किया। जूबाए कार्यालय पर अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर साथी अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संचालन महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने किया। बैठक में जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष आनंद पांडेय, मंत्री विजयनाथ पांडेय व जूबाए के कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश शुक्ल, पुस्तकालय मंत्री अजय कुमार, प्रकाशन मंत्री अजीत कुमार ओझा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.