प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 9 -- प्रतापगढ़। कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय पर मंगलवार को अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री विवेक त्रिपाठी ने बैठक की। जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, जूबाए के प्रकाशन मंत्री अजीत ओझा आदि ने अधिवक्ता मनीष तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर गत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वकीलों की सहमति के बाद मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...