प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जूनियर बार एसोसिएशन पुरात सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सोमवार को लखनऊ में हाईकोर्ट के वकील की हत्या पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। मांगों का ज्ञापन डीएम को देने के बाद सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री विवेक त्रिपाठी, प्रकाशन मंत्री अजीत ओझा, जिला बार के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवींद्र सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कचहरी और दीवानी परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। हाईकोर्ट के वकील सुभाष मिश्र की हत्या के मामले में जांच के बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। डीएम को संबोधित मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.