प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील में सोमवार को अधिवक्ताओं ने गोंडा जिले में साथी सुभाषचंद्र मिश्र की हत्या से नाराज होकर नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। संघ के पूर्व महामंत्री संतोष पांडेय व अधिवक्ता साथियों ने हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन तेज करने की एलान किया। इस मौके पर अधिवक्ता टीपी यादव, सिंटू मिश्र, शैलेन्द्र शुक्ल, केके शुक्ल, अरूण मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, शिवरंजन यादव, पीके वर्मा, राजेश मिश्र, विपिन शुक्ल, विजय कुमार यादव, बीडी पटेल, आदित्य तिवारी, धीरेन्द्र शुक्ल, अंकि...