नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रेम नगर इलाके में एक शख्स ने अपशब्द कहने के विवाद में दोस्त की ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को रविवार को मुगलसराय से चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुकेश राय के तौर पर हुई है। डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि बिहार के बांका जिले का रहने वाला मुकेश प्रेम नगर इलाके में रहकर मजदूरी करता था। उसके साथ मुंशी राय नाम का ट्रक चालक भी रहता था। दोनों 18 दिसंबर की रात को कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। नशे में मुंशी ने मुकेश को अपशब्द कह दिया जिससे उनके बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान वहां मौजूद विशु ने उन्हें समझाने की कोशिश की। मुकेश ने मुंशी पर ईंट से वार कर दिया। घायल मुंशी ने उसी ईंट से हमलाकर मुकेश की जान ले ली। घटना के बाद मुंशी और विशु फरार हो गए। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.