औरैया, दिसम्बर 15 -- औरैया। साथी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से नाराज अधिवक्ताओं ने जिला जजी के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका का कहना था कि पुलिस मनमानी कर रही है। अधिवक्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हें। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। साथी अधिवक्ता के खिलाफ दिबियापुर थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने से आक्रोशित जिला बार एसोसिएशन औरैया ने कड़ा विरोध जताते हुए प्रस्ताव पारित किया है। बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि न्यायिक कार्य से विरत रहा जाएगा और यदि मामले का संतोषजनक निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बार पदाधिकारियों का कहना है कि बार एसोसिएशन के सदस्य अवनीश कुमार एडवोकेट के खिलाफ एक महिला द्वारा बिना किसी ठोस साक्ष्य के मुकदमा दर्ज कराया गया है। ...