बरेली, जनवरी 27 -- बरेली। शीशगढ़ के गांव लखा निवासी मोहम्मद तस्लीम रजा ने पुलिस को बताया कि वह मदरसा मंजरे इस्लाम के छात्र हैं। 22 जनवरी को हॉस्टल में रहने वाले छात्र अल्तमश से उनकी कहासुनी हो गई, जिस पर शिक्षक ने समझौता करा दिया। 25 जनवरी की शाम जब वह मदरसा में पढ़ रहे थे तो एक लड़का उन्हें फातेहा पढ़ने के बहाने बुलाकर ले गया। वहां पर पहले से नदीम और तीन-चार लड़कों ने गालीगलौज कर मारपीट की। तस्लीम ने इस मामले में अल्तमश, नदीम और तीन-चार अज्ञात पर कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...