बस्ती, मई 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। परसरामपुर थानाक्षेत्र के बड़ौरा गांव के रहने वाले अनुज शुक्ला के 14 वर्षीय पुत्र राज शुक्ला की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में मातम पसरा है। कंपोजिट परिषदीय विद्यालय लोलपुर में कक्षा सात का छात्र राज शुक्ला सोमवार शाम छह बजे अपने चार-पांच साथियों संग परसरामपुर थानाक्षेत्र के लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध से सटे रानीपुर कठवनिया गांव के सरयू नदी में नहाने गया था। नहाते समय राज शुक्ला करीब में मौजूद गहरे कुंड में चला गया। उसके साथियों का कहना था कि राज नहाते समय डूबने लगा और थोड़ी ही देर में लापता हो गया। साथी शोर मचाने लगे। नदी के किनारे रेती में परवर, तरबूज आदि की खेती करने वाले किसानों ने जब शोर सुना तो वह घटनास्थल की ओर दौड़े। कुछ किसानों ने हिम्मत कर किसी तरह राज को कुंड से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.