प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- लालगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को बाराबंकी व रामपुर में हाल में हुई अधिवक्ताओं की हत्याओं से नाराज साथियों ने न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। इसके बाद संयुक्त अधिवक्ता संघ की तहसील परिसर में हुई आमसभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं पर हर दिन हो रहे प्राणघातक हमलों के बावजूद एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने बाराबंकी जिले में अधिवक्ता शोएब व रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद की हुई हत्याओं में आरोपियों पर रासुका लगाए जाने की भी मांग उठाई हैं। आमसभा की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पांडेय व संचालन महामंत्री हरिश्चन्द्र पांडेय ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, टीपी यादव, केके शुक्ला, रोशन सरोज, सिन्टू मिश्रा, अबरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.