अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ में बंद पड़ी साथा चीनी मिल का मुद्दा एमएलसी ने विधान परिषद में उठाया। योगी सरकार से अलीगढ़ के गन्ना किसानों की स्थिति को रखा। साथ ही चीनी मिल की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की। अलीगढ़ मंडल की एक मात्र चीनी मिल दुर्दशा की मार झेल रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी चीनी मिल शुरु नहीं हो सकी। पिछले पांच साल से चीनी मिल पर ताला लटका हुआ है। साथा चीनी मिल संघर्ष समिति लंबे समय से चीनी मिल शुरु कराने के लिए संघर्ष कर रही है। अलीगढ़ जनपद कभी गन्ना बेल्ट में शामिल था। सहकारी साथा चीनी मिल करीब 57 साल पुरानी है। मशीनें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि मिल का संचालन बंद है। मिल के बंद रहने से गन्ना किसानों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधान परिषद में रखी मांग एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.