बाराबंकी, जनवरी 20 -- बाराबंकी। अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज सहित अन्य स्कूलो मे खडी स्कूली वाहनो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बसों का फिटनेस व प्रदूषण प्रमाण पत्र, आपातकालीन खिड़की, आग बुझाने के उपकरण, फर्स्ट एड बाक्स सहित अन्य मानको की जांच की। मानको का उल्लंघन मिलने पर 7 स्कूली वाहनो के चालान किये गये। इसके साथ ही प्रबन्धको, प्रधानाचार्य व चालको को निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को समय रहते सार्वजनिक वाहन के रूप में उसे परिवर्त...