रांची, जनवरी 31 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जब्त किए गए 700 से अधिक प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाई साइलेंसर शनिवार को पुलिस लाइन में नष्ट किए गए। इसके लिए पुलिस ने बुलडोजर का इस्तेमाल किया। इस बीच ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बाइक में इस तरह की सामग्री का इस्तेमाल करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बता दें कि पुलिस ने पिछले दिनों इस तरह की वाहनों को जब्त किया गया था। साथ ही जब्त वाहनों का चालान भी काटा था। एक माह की कार्रवाई में पकड़े वाहन राकेश सिंह ने कहा कि प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाई साइलेंसर कार या बाइक में लगाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। इसके शोर से लोगों को परेशानी होती है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अभियान चलाकर एक माह में 700 से ज्यादा ऐसे वाहनों को पकड़ा था। शनिवार को इनके प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.