भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट कार्ड 7 अप्रैल से मिलेगा। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार 7 से 17 अप्रैल तक जिला स्कूल में रिजल्ट कार्ड का वितरण होगा। कार्ड सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 तक मिलेगा। वहीं रिजल्ट कार्ड के वितरण के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों में कार्यरत लिपिकों की प्रतिनियुक्ति भी जिला स्कूल में कर दी गई है। अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड रोल नंबर के अनुसार दिया जाएगा। वहीं जो अभ्यर्थी रिजल्ट कार्ड लेने आएंगे उनके पास प्रवेश पत्र की छाया प्रति फोटो युक्त भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा निर्गत वैध पहचान पत्र की छायाप्रति स्व अभि प्रमाणित एवं मूल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.