बलरामपुर, फरवरी 2 -- तुलसीपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत हडपुड़ जनकपुर में 7 से 13 फरवरी तक सप्त दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन अयोध्या के युवा संत सर्वेश महाराज करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कथा के दौरान भागवत महात्म्य, कुंती स्मृति, परीक्षित जन्म, कपिल उपदेश, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत, प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन चोरी लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग, महारासलीला, कंस वध, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष तथा श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंगों का रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा। अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कथा आयोजन में सुधीश मिश्रा की प्रमुख भूमिका है। मुख्य यजमान के रूप में शांति देवी तथा स्वागताध्यक्ष के रूप...