बरेली, मई 28 -- संबर 2018 में पीलीभीत के अमरिया में एक महिला भटकती हुई मिली थी जिसकी मानसिक दशा ठीक नहीं थी। पहले उसे नारी निकेतन और फिर 2022 में मानसिक रोग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देश में उसका इलाज चला। धीरे-धीरे उसकी मानसिक हालत में सुधार हुआ। काउंसिलिंग के दौरान उसने बताया कि वह कासगंज की रहने वाली है। मनोसमर्पण संस्था की मदद से उसके घरवालों से संपर्क किया गया। सूचना पर उसके दोनों भाई अस्पताल पहुंचे। भाइयों ने बताया कि उन्होंने कई साल बहन की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। उनको तो यकीन ही नहीं था कि वह दुनिया में है। एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत ने बताया कि महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। कई और मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं जिनके घरवालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.