भदोही, जनवरी 11 -- भदोही, संवाददाता। एक माह से जिले में भीषण ठंड, कोहरा एवं गलन का क्रम बना हुआ है। इधर दो दिनों से धूप हो रही है। लेकिन रात का तापमान सात से आठ डिग्री के बीच बना हुआ है। उधर, बिजली विभाग की कारस्तानी के कारण कालीन नगरी के किसानों पर जान की बन आई है। इन दिनों गांवों में दिन में दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। ऐसे में बाध्य होकर गेहूं समेत अन्य फसलों की सिंचाई ग्रामीण रातों में कर रहे हैं। बता दें कि जिले में सात नगर निकाय और 546 ग्राम पंचायतें हैं। दो विद्युत वितरण खंड हैं। प्रथम वितरण खंड फत्तूपुर-भदोही में 13 और द्वितीय वितरण खंड ज्ञानपुर-गोपीगंज में 16 उपकेंद्र हैं। इन केंद्रों पर करीब ढ़ाई लाख लाख बिजली के उपभोक्ताओं का भार है। अभी चार नए उपकेंद्र बनने का प्रस्ताव है, जिसके बाद उपकेंद्रों की संख्या बढ़ कर 33 हो जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.