औरंगाबाद, फरवरी 12 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी द्वारा सात सूत्री मांगों को लेकर नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन एवं घेराव 15 फरवरी को किया जाएगा। इसकी सूचना प्रदेश उपाध्यक्ष टुल्लु रावत द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई है और अनुमति देने का अनुरोध किया गया है। एसडीओ को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सफाई कर्मियों को सरकार द्वारा मिली सुविधा ससमय उपलब्ध नहीं कराने के खिलाफ एवं अन्य मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा करते हुए दुर्गा क्लब होते हुए नगर पर्षद का घेराव किया जाएगा। सात सूत्री मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.