कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार राज्य किसान सभा कटिहार जिला परिषद की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। धरने के दौरान किसानों ने खाद की किल्लत और कालाबाजारी पर रोक लगाने, निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद सुनिश्चित करने, सभी प्रकार के कृषि ऋण माफ करने और फसल बीमा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई। किसानों ने मनरेगा का नाम बदलने के निर्णय को वापस लेने, जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने तथा किसानों को जमीन का वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार मुआवजा देने की भी मांग रखी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.