सीतापुर, मई 26 -- सीतापुर, संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय एक ज्ञापन जिला प्रशासन को व सीएमओ को सौंपा। जिला अध्यक्ष डॉ. पीयूष बाजपेयी ने बताया कि रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण, आउटसोर्स से तैनात डाटा ऑपरेटर का समायोजन, संविदा कर्मचारियों को एचआरए, स्वास्थ्य बीमा का लाभ, सात और दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को लॉयल्टी बोनस, पिछले तीन वर्ष से लम्बित प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के कर्मचारियों की लम्बित प्रोत्साहन राशि का भुगतान सहित सातमांगे ज्ञापन में शामिल हैं। संगठन के महामंत्री अजेन्द्र ने बताया कि इस बढ़ती महंगाई में संविदा कर्मचारियों का वेतन बहुत कम है संविदा कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता, ईपीएफ का लाभ मिलना चाहिए। संगठन क...