रांची, जनवरी 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में विज्ञापन प्रकाशित होने के लगभग नौ वर्ष और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के सात वर्ष बाद तीन अभ्यर्थियों की नियुक्ति खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के पद पर होगी। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर चार अभ्यर्थियों के लिए छह जनवरी को साक्षात्कार आयोजित किया था। आयोग ने गुरुवार को साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया। इसमें तीन अभ्यर्थी भोला शंकर, चंद्रशेखर सिंह व उमेश कुमार सफल घोषित किए गए हैं। इनमें उमेश कुमार का चयन बीसी-वन और अन्य दोनों का चयन अनारक्षित श्रेणी में हुआ है। जेपीएससी ने 2016 में ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों के 24 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू थी। यह नियुक्ति प्रक्रिया अक्तूबर 2018 में ही पूरी हो गई थी। लिखित परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.