रांची, दिसम्बर 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो और नरकोपी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए शनिवार का दिन खुशी का रहा। सात वर्षों से चल रहे केस में जिला न्यायालय ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता निमय दास और संगीत कुमार की मजबूत दलीलों के कारण यह फैसला आया। बरी होने वालों में बेड़ो मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह, पूर्व अध्यक्ष आलोक मिश्रा, नरकोपी मंडल अध्यक्ष तेजू दास, युवा मोर्चा महामंत्री प्रेम महतो, शशि गोप, किशोर साहू और बजरंग गोप शामिल हैं। पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर और युवा नेता सन्नी टोप्पो सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.