संभल, फरवरी 22 -- रहमतों और बरकतों से भरे रमजान के पाक महीने में सरायतरीन मोहल्ला नवाब खेल में एक भावुक और रूहानी लम्हा देखने को मिला। खलील मलिक के सात वर्षीय बेटे अरशान मलिक ने अपनी जिंदगी का पहला रोज़ा रखकर सबका दिल जीत लिया। नन्ही सी उम्र में अरशान का हौसला और जज़्बा काबिले-तारीफ रहा। सहरी के समय ही उसके चेहरे पर रोजा रखने की खुशी साफ झलक रही थी। पूरे दिन उसने सब्र और शुकर के साथ रोजा मुकम्मल किया। परिवार के मुताबिक अरशान ने पूरे अदब के साथ इबादत की और हर पल अल्लाह की याद में मग्न रहा। इफ्तार के वक्त अज़ान की सदा गूंजते ही अरशान ने अपने नन्हे हाथ उठाकर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। उसकी मासूम दुआ सुनकर घर का माहौल रूहानी हो उठा। इस खास मौके पर फरहाना मलिक, इनाया मलिक, अमीरा मलिक, जन्नतुल फिरदौस मलिक, जरीसा...