सिद्धार्थ, दिसम्बर 11 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग किशोर ने गांव की ही मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार शाम की है। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव के 12 साल के किशोर गांव की सात साल की लकड़ी को बुधवार शाम गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। नाबालिग मासूम ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। उसकी मां ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने बुधवार देर शाम ख़ेसरहा थाने पर पहुंच कर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार शाम को ही पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बाल अपचारी की तलाश में जुट गई थी। उसे रात में ही पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार...