नई दिल्ली, जुलाई 20 -- असम के नूनमाटी इलाके में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने खोजबीन करते हुए शनिवार को 25 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान इंजमाम उर्फ गुल्लू के रूप में हुई है। वह गुवाहाटी के पाथर क्वारी इलाके में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में बतौर मजदूर काम कर रहा था। बुधवार को घटना को अंजाम देने के बाद वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को पीड़ित बच्ची निर्माण स्थल के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान गुल्लू भी वहां मौजूद था। उसे जब आस पास कोई दिखाई नहीं दिया तो उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद बच्ची को अचेत हालत में छोड़कर वह वहां से भाग गया। फिलहाल पीड़िता डॉक्टरों की देखभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.