वाराणसी, जनवरी 6 -- वाराणसी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से 'मेरा युवा भारत' द्वारा संचालित अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 6 जनवरी को सूरत (गुजरात) के लिए सात सदस्यीय युवाओं की टीम रवाना हुई। 'मेरा युवा भारत' के जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहल युवाओं को देश की विविध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संरचना से परिचित कराने के लिए आयोजित की जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक राज्य से दूसरे राज्य भेजकर उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को व्यवहारिक रूप से सुदृढ़ करना है। पांच दिवसीय आवासीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी युवाओं को गुजरात राज्य की संस्कृति, भूगोल, खान-पान, लोक जीवन और सामाजिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। टीम का नेतृत्व दो एस्कॉर्ट...