औरंगाबाद, जनवरी 15 -- हसपुरा हाई स्कूल के बड़ी खेल मैदान में गुरुवार को मिलेनियम कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल पुराकोठी और दाउदनगर क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। इसमें 7 विकेट से पुराकोठी की टीम जीतकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली। टॉस जीतकर पुराकोठी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। दाउदनगर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 130 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी पुराकोठी की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। राजू कुमार, दाउदनगर जदयू अध्यक्ष दीपक कुमार गुंजन, सुशील कुमार, रवि कुमार, पूर्व मुखिया अबरार अहमद, वार्ड सदस्य रंजन कुमार और धर्मेंद्र कुमार लाला ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आयोजन समिति को बधाई दी। मैन ऑफ द मैच का खिताब ताबड़तोड़ 20 बॉ...